रितक जल्द ही दुबारा पापा बनेंगे
सोमवार,22 अक्टूबरः जिस रफ्तार से रितिक रोशन की फिल्में प्रदर्शित नहीं हो पा रही हैं,उससे ज्यादा तेजी से तो वह बाप बनते जा रहे हैं. दो साल पहले ही रितिक के बेटे रेहान ने जन्म लिया था और अब वे फिर से बाप बनने जा रहे हैं.उनकी पत्नी सुजैन दुबारा गर्भवती है और शीघ्र ही मां बनने वाली है.
इस नए मेहमान के आगमन पर सबसे ज्यादा खुश राकेश रोशन हैं.वे दादा बनने जा रहे हैं,यह सोचकर ही उनके कदम जमीन पर नही पड़ रहे.इस बार वे लड़का चाहते हैं या लडकी,इसपर राकेश रोशन ने कहा कि यह कोई मामला नही है लड़की होगी या लड़का.जो भी हो,बस वह स्वस्थ्य हो.हालांकि उन्होंने अपनी इच्छा जताते हुए यह भी कहा कि अगर लड़की हुई तो उन्हे ज्यादा खुशी होगी.बताया जाता है कि रितिक पिता बनने को लेकर खासे उत्साहित हैं.रितिक की बहन सुनयना भी रितिक से सिर्फ दो साल ही छोटी है.यही वजह है कि रितिक भी अपने बच्चों के बीच दो साल का ही अंतर रखना चाहते हैं.


Click it and Unblock the Notifications