भंसाली बांट रहे हैं छुट्टी

Guzarish
संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश के लिए शूटिंग कर रहे ऋतिक रोशन ने उनसे अपना बर्थडे मनाने के लिए छुट्टी मांगी। संजय लीला भंसाली अपने काम के प्रति खासे समर्पित रहते हैं। उनसे छुट्टी लेना आसान नहीं होता। लेकिन ऋतिक की छुट्टी उन्होने मंजूर कर दी।

इस तरह संजय से गुजारिश करके ऋतिक ने 'गुजारिश' की शूटिंग से ब्रेक लिया और अपने परिवार के पास पहुंचे। ऋतिक ने अपना जन्मदिन पत्नी और बच्चों के साथ मनाया। उन्होने अपने जन्मदिन पर परिवार के साथ रहने के लिए विशेष रूप से छुट्टी ली थी। ऋतिक के जन्मदिन के मौके पर उनके परिवार ने शनिवार को एक पार्टी रखी गई थी। इस अवसर पर बॉलीवुड की तमाम नामचीन हस्तियां वहां मौजूद थीं। ऋतिक का जन्मदिन 10 जनवरी यानी रविवार को था।

फिल्म 'गुजारिश' में रितिक रोशन एक बार फिर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के सात काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों फिल्म धूम और जोधा-अकबर में आ चुके हैं। संजय एक बार पहले इसी तरह ऐश्वर्या को भी गुजारिश की शूटिंग से उनके पारिवारिक मसलों के लिए छुट्टी दे चुके हैं। संजय ने ऐश को 'पा' के प्रीमियर पर उपस्थित रहने के लिए काम से छुट्टी दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X