रितिक ने जन्मदिन पर साली से माफी मांगी

पढ़ें रितिक को जन्मदिन मुबारक
रितिक ने रविवार को ट्विटर पर लिखा कि वह इस बात से बहुत परेशान हैं कि उन्हें ट्विटर से जोड़ने के लिए जिम्मेदार फरहा उनसे नाराज हैं। रितिक ने लिखा वो फरहा से बहुत प्यार करते हैं और चाहते हैं कि उनके जन्मदिन पर वह उन्हें माफ कर दें।
देखें गैलरी रितिक रोशन की
फरहा रितिक की पत्नी सुजैन की सबसे बड़ी बहन हैं। रितिक के यूं सार्वजनिक रूप से माफी मांगने से फरहा का दिल पिघल गया और उन्होंने जवाब में ट्विटर पर लिखा कि वह भी उनसे बिना शर्त बहुत प्यार करती हैं।
उन्होंने रितिक को जन्मदिन की बधाई दी और उनके व सुजैन के लंबे व सुखद जीवन की कामना की। बिपाशा बसु, अर्जुन रामपाल व अन्य कलाकारों ने भी ट्विटर के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications