रितिक की पार्टी रुकवाने पहुंची पुलिस
बॉलिवुड की खूबसूरत जोड़ियों में से एक रितिक रोशन और सुजान खान की पार्टी का मजा मुंबई पुलिस से किरकिरा कर दिया। दरअसल रितिक ने अपनी पत्नी सुजान के जन्मदिन पर अपने घर में पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलिवुड की तमाम मशहूर हस्तियां मौजूद थीं।
एक ओर जहां शाहरुख और गौरी सुजान को विश करने पहुंचे वहीं करण जोहर भी इससे पीछे नहीं रहे। रात का मुख्य आकर्षण शिल्पा शेट्टी रहीं जो मेहमानों को अपना वेडिंग रिंग दिखा रही थीं। इतना ही नहीं बियू सलमान के बगैर पार्टी में पहुंची कैटरीना कैफ ने भी मौका देखकर चैका लगाया और शाहरुख के साथ अपने मनमुटाव दूर किए।
कहा जाता है कि इससे पहले कैट को कभी शाहरुख के साथ इतना घुलते-मिलते नहीं देखा गया। खैर अब ये ते जाहिर है कि सल्लू के होते हुए कैट ऐसा नहीं कर सकतीं। इन सबके अलावा पार्टी में सैफ-करीना, अजुर्न रामपाल, परमेश्वर गोदरेज, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिशूजा सहित कई और जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।
सभी पार्टी का मज़ा ले ही रहे थे कि तभी रितिक के पड़ोसी ने पुलिस से लाउड म्यूजिक की शिकायत की। इसपर पुलिस को आकर रितिक को कहना पड़ा की वो ज्यादा शोर न करें। बेचारे रितिक कर भी क्या सकते थे उन्हें म्यूजिक स्लो करना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications