STAR EFFECT: रिलीज़ के पहले ही 125 करोड़ में बिकी ऋतिक की फिल्म!

जब कोई स्टार होता है तो उसका इफेक्ट भी होता है। जितना बड़ा स्टार का रूतबा उतनी ज़्यादा उसकी कीमत। पहले भी हम आपको प्रियंका चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे, जैकलीन फर्नांडीज़ की कीमत बता चुके हैं। अब ज़रा सुनिए ऋतिक रोशन की कीमत। 125 करोड़। चौंकिए मत। ये तो ऋतिक की कीमत का हिस्सा है।

दरअसल, आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही ऋतिक रोशन की फिल्म मोहनजोदड़ो के वितरण अधिकार यानि डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे हैं यूटीवी ने। और इसके लिए दी गई है 125 करोड़ की मोटी रकम।
ALSO READ:ऋतिक - सुज़ैन के तलाक ने सिखाई ये 10 बातें!

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म जोधा अकबर में ऋतिक ने अकबर का किरदार निभाया था और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी। मोहनजोदड़ो भी जोधा अकबर की तरह ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनने वाली फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
ALSO READ: ऋतिक के प्रेम में पागल करीना ने किया था सैफ को रिजेक्ट!

फिल्म में ऋतिक के साथ पूजा हेगड़े डेब्यू करने जा रही हैं और फिल्म 2016 में रिलीज़ होगी। ऋतिक के साथ एक नए चेहरे को लॉन्च करने का आशु का ये रिस्क सही साबित होगा या फिर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरेगी इसके लिए अभी फिलहाल काफी इंतज़ार करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X