..................... Hrithik Roshan and Yami Gautam's Kaabil Pics leaked - Hindi Filmibeat

#ViralPics: ऋतिक रोशन - यामी गौतम की तस्वीरें लीक

ऋतिक रोशन और यामी गौतम काबिल की शूटिंग कर रहे हैं और संजय गुप्ता की इस फिल्म की तसवीरें लीक हो चुकी हैं। और इंटरनेट पर वायरल भी। हालांकि ऋतिक और यामी एक साथ परफेक्ट कपल लग रहे हैं इसमें कोई दो राय नहीं है।

लेकिन संजय गुप्ता इस बात से ज़्यादा खुश नहीं होंगे, क्योंकि जज़्बा की शूटिंग के दौरान भी उनके साथ ऐसा ही हुआ था और उन्होंने अपना गुस्सा ज़ाहिर किया था।

kaabil photo leak

गौरतलब है कि एक्टर्स बहुत मेहनत से अपना लुक, अपने सीन पर मेहनत करते हैं लेकिन फिल्म से पहले जब ये लीक हो जाता है तो डायरेक्टर को फिल्म का सस्पेंस बनाए रखने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है।
[सुपरहिट हैं अक्षय फिर क्यों हुए ऋतिक से REPLACE?]

काबिल के साथ भी ऐसा ही हुआ। इस फिल्म की यूएसपी थी ऋतिक - यामी की एकदम फ्रेश जोड़ी जो कि फिलहाल तो लीक हो चुकी है। इसके अलावा फिल्म की कहानी भी लीक हो चुकी है।

माना जा रहा है कि फिल्म में ऋतिक रोशन एक अंधे लड़के बने हैं जो अपनी प्रेमिका या पत्नी की मौत का बदला लेने के लिए जी रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग तेज़ी से चल रही है और ये जनवरी 2017 में शाहरूख खान की रईस के साथ क्लैश होने वाली है। हालांकि दोनों ही टीम कोशिश कर रही हैं कि ऐसा ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X