शाहरुख खान की Pathaan में नहीं नजर आएंगे Hrithik Roshan? कारण जानकर हैरान हो जाएंगे आप!

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए सिर्फ कुछ ही घंटे पीछे हैं। लगातार सोशल मीडिया पर ऐलान हो रहा है और लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। काफी समय से खबरें थीं कि शाहरुख खान की ये फिल्म काफी दमदार साबित होने वाली है और अब ये सच होता दिखाई दे रहा है। यशराज फिल्म्स का स्पाई यूनिवर्स तैयार हो रहा है और इस लिस्ट में कई फिल्में आने वाले समय में दिखाई देंगी।
लेकिन काफी समय से चर्चा थी कि इस फिल्म में सुपरस्टार ऋतिक रोशन दमदार कैमियो करते दिखाई देने वाले हैं। पता चला था कि YRF के जासूसी ब्रह्मांड से इस फिल्म में WAR के ऋतिक रोशन नजर आने वाले हैं।
लेकिन अब फैंस का दिल टूटने वाला है क्योंकि ऐसा नहीं होगा। इस फिल्म में सुपरस्टार ऋतिक रोशन नहीं नजर आएंगे। एक ताजा जानकारी की मानें तो "जासूसी फ्रेंचाइजी के पहले में तीनों को एक साथ लाने का कोई मतलब नहीं है। फ्रेंचाइजी के आखिरी में उन्हें एक साथ देखना मजेदार होगा।"
हालांकि इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान साथ नजर आने वाले हैं और वो अपनी फिल्म टाइगर के किरदार में ही फिल्म में धमाका करते दिखेंगे। लेकिन फिल्म के ट्रेलर में शाहरुख खान और टीम की तरफ से उनका किसी तरह का लुक साझा नहीं किया गया है।
ऋतिक रोशन इस वक्त कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं जिसमें से एक फाइटर भी है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण नजर आने वाले हैं। फिलहाल पठान को लेकर चर्चा है क्योंकि फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाल करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications