#Bad: ऋतिक को बिना बताए आमिर ने कर दिया उन्हें Replace
आमिर खान ने ऋतिक रोशन को यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से रिप्लेस कर दिया है ये तो सभी को पता है। लेकिन जो नहीं पता है वो ये है कि ये बात ऋतिक को भी नहीं पता थी।
जी हां अगर गपशप गली की मानें तो ऋतिक रोशन को बताया ही नहीं गया कि जो प्रोजेक्ट उन्हें ऑफर किया गया है वो अब कोई और कर रहा है।

दरअसल, हुआ यूं कि ऋतिक रोशन को जब ये फिल्म ऑफर हुई तो इसमें कोई भी ए लिस्ट हीरोइन काम नहीं करना चाह रही थी। ऋतिक ने विक्टर को सलाह दी कि कहानी में हीरो और हीरोइन को बैलेंस करे तभी कोई अच्छी हीरोइन फिल्म में काम करेगी।
[#WordWar: ऋतिक के एक बयान ने शाहरूख खान को धो डाला!]
इतना ही नहीं, ऋतिक ने वादा भी किया कि वो जब भी फिल्म की कहानी तैयार होगी तब ये फिल्म कर लेंगे लेकिन स्क्रिप्ट के अच्छे होने का इंतज़ार करेंगे। "
इसी बीच विक्टर ने ये कहानी आमिर को सुनाई और वो बिना किसी फेरबदल इसमें काम करने को तैयार हो गए। बस फिर क्या विक्टर को बिना मेहनत फिल्म बनाने का मौका मिल रहा था वो भी तुरंत।
[#FirstLook: ऋतिक इंतज़ार करते रह गए...ये रही आशिकी 3 की पहली झलक]
इसलिए ऋतिक को बताना ज़रूरी भी नहीं समझा गया और फिल्म आमिर ने साइन कर ली।जानिए ऋतिक रोशन कितनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को कर चुके हैं ना -
आशिकी 3
इस बार ऋतिक ने ना ना करते हुए आशिकी 3 को हां कर ही दिया था। इसका कारण था उनका धीरे धीरे वीडियो जिसे दर्शकों ने हाथों हाथ ले लिया। हालांकि फिर उन्होंने फिल्म की कास्टिंग देखते हुए इसे रिजेक्ट कर दिया।
शुद्धि
करीना और ऋतिक इस फिल्म के लिए फाइनल थे। लेकिन फिर फिल्म में काफी देर होने लगी औऱ ऋतिक ने अपनी डेट्स मोहनजोदड़ो को दे दी। बाद में करीना ने भी फिल्म से पल्ला झाड़ लिया।
रंग दे बसंती
ऋतिक को इस फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी पर वो डीजे यानि आमिर खान का रोल करना चाहते थे। जबकि आमिर इस रोल के लिए फाइनल किए जा चुके थे। हालांकि इस फिल्म के हर किरदार ने अपनी छाप छोड़ी और ऋतिक की ये भूल uffff
बंटी और बबली
डर बहुत ही बेकार चीज़ होती है। यशराज के साथ ऋतिक ने मुझसे दोस्ती करोगे में काम किया था जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। यही कारण था कि वो यशराज और रानी दोनों को ही लेकर श्योर नहीं थे।
मैं हूं ना
फराह खान की इस फिल्म में ऋतिक को लकी यानि लक्ष्मण प्रसाद के रोल के लिए अप्रोच किया गया था और शाहरूख का भाई बनकर वो बहुत क्यूट लगते। लेकिन ऋतिक ने ये रोल सुज़ैन के भाई ज़ाएद खान के लिए छोड़ दिया और यह फिल्म ज़ाएद के लिए क्या साबित हुई ये कहने की ज़रूरत नहीं है।
स्वदेस
आशुतोष गोवारिकर ने इस रोल के लिए ऋतिक को अप्रोच किया पर उन्हें लगा कि ज़मीन से जुड़े किरदार में वो फिट नहीं बैठ पाएंगे और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। स्वदेस शाहरूख खान के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। और ये फिल्म हर लिहाज़ से बेहतरीन है।
दिल चाहता है
आकाश यानि आमिर खान के रोल को केवल ऋतिक रोशन के लिए लिखा गया था। लेकिन ऋतिक को ये रोल कुछ जंचा नहीं। तब आमिर को अक्षय खन्ना वाले रोल के लिए फाइनल किया गया था पर फाइनली आकाश का किरदार आमिर ने किया।
बाजीराव मस्तानी
इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन को लगभग फाइनल किया जा चुका था लेकिन शुद्धि, मोहनजोदड़ो, जोधा अकबर...सब ऋतिक के हवाले थी। भंसाली को लगा वो रिपीट हो जाएंगे!
बजरंगी भाईजान
हां हां हां....
ऋतिक रोशन ने ये फिल्म रिजेक्ट की है। हालांकि कारण बस इतना था कि राकेश रोशन इस फिल्म को प्रोड्यूस करना चाहते थे जिसके लिए कोई तैयार नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications









