प्रिय ऋतिक रोशन...पहले एक फिल्म पूरी कर लीजिए....अक्षय भी बन जाइएगा!
ऋतिक रोशन फैन्स अब उनसे आजिज़ आ चुके हैं। डेढ़ साल से ऊपर हो गया और वो मोहनजोदड़ो पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच उनके और कंगना रनौत के बचकाने से झगड़े ने जिस तरह महाड्रामा का रूप लिया है उससे फैन्स उनसे काफी निराश हैं।
और अब हाल ही में ऋतिक रोशन को एक नई इच्छा जगी है। कॉमेडी फिल्म करने की। और इसकी शुरूआत हुई है अक्षय कुमार की हाउसफुल 3 का ट्रेलर देखने के बाद। फिल्म का ट्रेलर ऋतिक को बहुत पसंद आया और उन्होंने लिखा कि इतना बेहतरीन ट्रेलर देखने के बाद एक कॉमेडी फिल्म करने का मन कर रहा है।
[क्यों हैं अक्षय कुमार कॉमेडी के बाप!]
लेकिन ऋतिक रोशन को हमारी सलाह है कि एक बार में एक ही काम करें। वैसे भी आजकल उनकी परेशानियां कम नहीं है। एक तरफ कंगना और दूसरी तरफ मोहनजोदड़ो का रूस्तम से क्लैश!
एक मिनट, कहीं यही वजह तो नहीं थी कि ऋतिक रोशन हाउसफुल 3 की तारीफ करते नहीं थक रहे थे? वैसे उन्होंने अक्षय से गुज़ारिश की है, रूस्तम की रिलीज़ डेट बदलने की। जानिए अक्षय के इस कदम से ऋतिक को होगा कितना फायदा -


Click it and Unblock the Notifications