..................... ऋतिक रोशन ने साईन करने के बाद छोड़ी द नाईट मैनेजर रीमेक | Hrithik Roshan walks out of the night manager remake after signing for 75 crore fees - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन ने 75 करोड़ फीस के बाद छोड़ा ये शानदार रीमेक

ऋतिक रोशन के फैन्स काफी ज़्यादा उत्साहित थे क्योंकि बाकी एक्टर्स की तरह ऋतिक रोशन भी आखिरकार अपना OTT डेब्यू करने जा रहे थे। प्रोजेक्ट का नाम था द नाईट मैनेजर रीमेक। इस मशहूर अंग्रेज़ी फिल्म का हिंदी रीमेक डिज़्नी हॉटस्टार पर वेब सीरीज़ के तौर पर बनने जा रहा था।

इस प्रोजेक्ट के लिए डिज़्नी हॉटस्टार, ऋतिक रोशन को 75 करोड़ रूपये की फीस दे रहा था। लेकिन अब खबरों की मानें तो ऋतिक रोशन ने इस प्रोजेक्ट से अपना पल्ला झाड़ दिया है।

hrithik-roshan-walks-out-of-the-night-manager-remake-after-signing-for-75-crore-fees

माना जा रहा है कि फिलहाल, ऋतिक के पास इस प्रोजेक्ट को करने के लिए ना लंबा समय है और ना ही डेट्स। ऐसे में ये शानदार रीमेक इस समय ठंडे बस्ते में जाने वाला है।

इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करने वाली थीं प्रीती ज़िंटा। ऋतिक रोशन, 2016 की इस सीरीज़ में टॉम हिडिल्सटन का निभाया हुआ किरदार Jonathan Pine के इंडियन वर्जन के रूप में नज़र आने वाले थे।

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब ऋतिक रोशन ने कोई शानदार प्रोजेक्ट रिजेक्ट किया हुआ हो।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान

ऋतिक रोशन ठग्स ऑफ हिंदु्स्तान साइन कर चुके थे लेकिन फिल्म में कुछ बदलाव चाहते थे। उन्होंने स्क्रिप्ट बदलाव के लिए वापस भेजी लेकिन उन्हें बताए बिना ही फिल्म से उन्हें रिप्लेस कर दिया गया।

बाजीराव मस्तानी

बाजीराव मस्तानी

इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन को लगभग फाइनल किया जा चुका था लेकिन शुद्धि, मोहनजोदड़ो, जोधा अकबर...सब ऋतिक के हवाले थी। भंसाली को लगा वो रिपीट हो जाएंगे!

आशिकी 3

आशिकी 3

इस बार ऋतिक ने ना ना करते हुए आशिकी 3 को हां कर ही दिया था लेकिन अब उन्होंने काफी सोच समझकर इस रोल से पल्ला झाड़ लिया है। हालांकि कारण यही दिया है कि अब उनकी उम्र में ऐसे रोल अच्छे नहीं लगेंगे।

शुद्धि

शुद्धि

करीना और ऋतिक इस फिल्म के लिए फाइनल थे। लेकिन फिर फिल्म में काफी देर होने लगी औऱ ऋतिक ने अपनी डेट्स मोहनजोदड़ो को दे दी। बाद में करीना ने भी फिल्म से पल्ला झाड़ लिया।

रंग दे बसंती

रंग दे बसंती

ऋतिक को इस फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी पर वो डीजे यानि आमिर खान का रोल करना चाहते थे। जबकि आमिर इस रोल के लिए फाइनल किए जा चुके थे। हालांकि इस फिल्म के हर किरदार ने अपनी छाप छोड़ी और ऋतिक की ये भूल uffff

बंटी और बबली

बंटी और बबली

डर बहुत ही बेकार चीज़ होती है। यशराज के साथ ऋतिक ने मुझसे दोस्ती करोगे में काम किया था जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। यही कारण था कि वो यशराज और रानी दोनों को ही लेकर श्योर नहीं थे।

मैं हूं ना

मैं हूं ना

फराह खान की इस फिल्म में ऋतिक को लकी यानि लक्ष्मण प्रसाद के रोल के लिए अप्रोच किया गया था और शाहरूख का भाई बनकर वो बहुत क्यूट लगते। लेकिन ऋतिक ने ये रोल सुज़ैन के भाई ज़ाएद खान के लिए छोड़ दिया और यह फिल्म ज़ाएद के लिए क्या साबित हुई ये कहने की ज़रूरत नहीं है।

स्वदेस

स्वदेस

आशुतोष गोवारिकर ने इस रोल के लिए ऋतिक को अप्रोच किया पर उन्हें लगा कि ज़मीन से जुड़े किरदार में वो फिट नहीं बैठ पाएंगे और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। स्वदेस शाहरूख खान के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। और ये फिल्म हर लिहाज़ से बेहतरीन है।

दिल चाहता है

दिल चाहता है

आकाश यानि आमिर खान के रोल को केवल ऋतिक रोशन के लिए लिखा गया था। लेकिन ऋतिक को ये रोल कुछ जंचा नहीं। तब आमिर को अक्षय खन्ना वाले रोल के लिए फाइनल किया गया था पर फाइनली आकाश का किरदार आमिर ने किया।

बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान

पक्की बात तो नहीं लेकिन खबरों की मानें तो ऋतिक रोशन ने ये फिल्म रिजेक्ट की है। हालांकि कारण बस इतना था कि राकेश रोशन इस फिल्म को प्रोड्यूस करना चाहते थे जिसके लिए कोई तैयार नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X