SHOCK: इस ब्लॉकबस्टर का था इंतजार.. लेकिन ऋतिक ने छोड़ दी फिल्म!
[गपशप] साल 2016 में आशुतोष गोवारिकर की 'मोहनजोदड़ो' के बाद ऋतिक रोशन एक के बाद धमाकेदार फिल्में देने वाले हैं। अफवाहों में ही सही लेकिन ऋतिक का नाम कई फिल्मों से जुड़ चुका है, जिनमें से एक है यशराज फिल्म्स की 'ठग'। इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचर्या करेंगे।
यशराज फिल्म्स ऋतिक और अमिताभ बच्चन के साथ एक बिग बजट एक्शन एडवेंचर फिल्म प्लान कर रही है। अफवाहों के अनुसार, वह फिल्म ठग ही है। बहरहाल, अब खबर सामने आ रही है कि ऋतिक ने फिल्म को बॉय बॉय करने का फैसला ले लिया है।
Shooting PICS: साल 2016 अपने नाम करने की तैयारी में ऋतिक रोशन!
सूत्रों की मानें तो, ऋतिक फिलहाल इस फिल्म से जुड़े नहीं हैं। फिल्म काफी बिग बजट की है, लिहाजा ऋतिक स्क्रिप्ट को बिल्कुल परफेक्ट चाहते हैं। ऋतिक को ऐसा लगता है कि फिल्म में कुछ ज्यादा ही स्पेशल इफैक्ट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिस वजह से कहानी पर ध्यान नहीं दी जा रही है। ऋतिक ने इस बारे में आदित्य चोपड़ा से भी बात की है।
वहीं, इसी साल आशुतोष गोवारिकर की मोहनजोदड़ो भी आ रही है। यह भी काफी बिग बजट फिल्म है। लिहाजा, ऋतिक पहले अपनी इस फिल्म का हाल देखना चाहते हैं।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों में दिख सकते हैं ऋतिक रोशन-


Click it and Unblock the Notifications
