DHAMAKA: सलमान खान के बाद ऋतिक रोशन.. और 550 करोड़ की जबरदस्त डील!
जी हां, भले ही पिछले 2 सालों में ऋतिक रोशन की कोई फिल्म ना आई हो। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री को आज भी ऋतिक पर आंखें मूंद कर भरोसा है। फिलहाल ऋतिक रोशन अपनी फिल्म मोहनजोदड़ो के साथ तैयार हैं, जो 12 अगस्त 2016 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

वहीं, इसके बाद आएगी संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म 'काबिल', जो राकेश रोशन के बैनर तले बन रही है। बता दें, काबिल के सैटेलाइट्स राइट्स 45 करोड़ में बिक चुका है, जबकि अभी फिल्म की शूटिंग भी खत्म नहीं हुई है।
OUCH.. तो इसीलिए ऋतिक रोशन से खफा हैं सलमान खान!
इतना ही नहीं, बल्कि ऋतिक रोशन की आने वाली 6 फिल्मों के सैटेलाइट्स राइट 550 करोड़ में तय किये गए हैं। कोई शक नहीं कि यह डील धमाकेदार है। बता दें, ऋतिक रोशन से पहले इस तरह का डील सिर्फ सलमान खान ने साइन किया था, साल 2013 में.. वह डील 500 करोड़ का था।
''ऋतिक रोशन के साथ काम करना.. किसी भी डाइरेक्टर का सपना है..''
बहरहाल, ऋतिक रोशन को इस तरह की शानदार डील का हिस्सा बनाने के पीछे एक ही कारण है। वह है ऋतिक की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड। ऋतिक की पिछली फिल्म बैंग बैग ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार किया था। वहीं, इंडस्ट्री को मोहनजोदड़ो से भी काफी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications

