ऋतिक रोशन ने किया खुलासा- इस किरदार को निभाना था सबसे मुश्किल, खुद को किया ट्रोल
ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। कहो ना प्यार है, कोई मिल गया, कृष, काबिल हो या वॉर.. ऋतिक की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट लंबी हैं। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब सुपरस्टार से सवाल किया गया कि- क्या आपने कभी ऐसी कोई किरदार निभाया है जो आपको बेहद मुश्किल लगा हो। जो एक्टिंग के नजरिए के लिए काफी चैलेजिंग हो और अगर ऐसी कोई फिल्म है तो उसमें अपना किरदार निभाने के लिए आपने कैसे तैयारी की?
इस पर ऋतिक रोशन का जवाब सुनकर सभी हंसते रह गए। कह सकते हैं कि ऋतिक ने खुद ही खुद को ट्रोल कर लिया। जी हां, ऋतिक ने कहा, उन्हें मैं प्रेम की दिवानी हूं का किरदार सबसे कठिन लगा और वो उसे सही से निभाने में फेल रहे।

ऋतिक ने हंसते हुए कहा- हां एक ऐसा कैरेक्टर है। जिसे निभाने में मैं बुरी तरह से नाकाम रहा था। एक फिल्म थी 'मैं प्रेम की दीवानी हूं'.. मैंने फिल्म में एक बेहद खुश और काफी एनर्जेटिक लड़के का किरदार निभाया था। उस किरदार को निभाने के दौरान मुझे एसास हुआ कि इस तरह के किरदार मेरे लिए बिल्कुल नैचुरल नहीं हैं चाहे इसके लिए मैं कितना ही प्रयास क्यों ना करूं।
बता दें, सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं प्रेम की दिवानी हूं' में ऋतिक रोशन, करीना कपूर और अभिषेक बच्चन मुख्य किरदारों में थे। फिल्म में तीनों ही कलाकारों ने अति उत्साही किरदार निभाए थे.. जिसके लिए उन्हें आज तक ट्रोल किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications