रितिक ने बड़ी मुश्किल से मनाया बारबरा को!

वीडियो- सुज़ैन-रितिक साथ-साथ | रितिक ने काइट्स के लिए गीत गाया
दरअसल उनकी आने वाली फिल्म काइट्स, जो कि एक इंटरनेशनल प्रजोक्ट है में मेक्सिन हिरोइन बारबारा मोरी को काम करने के लिए बड़ी मुश्किल से मनाया। सुनने में आया है कि जब राकेश रोशन काइट्स में काम करने का प्रपोजल लेकर बारबरा के पास पहुंचे तो बारबरा नहीं मानी। क्योंकि बारबरा ने इंटरनेट पर रितिक के कुछ एड देखे थे जो कि उन्हें खास पसंद नहीं आए। इसिलए वो काइट्स में काम करने से हिचक रही थीं लेकिन रितिक और राकेश रोशन ने बारबरा को इस फिल्म में काम करने के लिए मनाने का एक अच्छा तरीका निकाला।
उन्होंने रितिक की कुछ हिट फिल्मों धूम, जोधा अकबर, कोई मिल गया और लक्ष्य की डीवीडी बारबरा को देखने के लिए दीं और इसके बाद जो हुआ वो सबके सामने है। बारबरा खुशी- खुशी इल फिल्म में रिकित का साथ देने के लिए तैयार हो गईं और फिल्म में बारबरा और रितिक की लव केमेस्ट्री के चर्चे भी खूब सुनने में आ रहे हैं और फिल्म में दोनों की जोड़ी भी खूब जमी है।


Click it and Unblock the Notifications