रीमेक फिल्मों से ऋतिक रोशन को इंकार- 'तानाजी' निर्देशक के साथ करेंगे काम, जल्द होगी घोषणा?
कुछ ही दिनों हमने खबर बताया कि लॉकडाउन के दौरान ऋतिक रोशन फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और अपनी आने वाली फिल्मों को लॉक कर रहे हैं। उम्मीद कर सकते हैं कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद और कोरोना से स्थिति संभलते ही ऋतिक अपनी आने वाली फिल्मों की घोषणा कर सकते हैं।
अफवाह थी कि ऋतिक 'द बर्निंग ट्रेन' की रीमेक में होंगे। लेकिन बता दें, ऋतिक ने किसी भी रीमेक में काम करने से इंकार किया है। बॉलीवुड हंगामा में आए रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक की रीमेक फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है और यह बात सभी निर्माता- निर्देशक जानते हैं। ऋतिक ने 'अग्निपथ' के रीमेक में काम किया था। उसके बाद उन्होंने किसी रीमेक के लिए हामी नहीं भरी।

वहीं, अफवाहों की मानें तो ओम राउत की अगली फिल्म में ऋतिक रोशन फाइनल माने जा रहे हैं। 2020 जनवरी में अजय देवगन स्टारर ओम राउत की फिल्म 'तानाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार बिजनेस किया है। फिल्म ने 279 करोड़ तक कमाई है। लिहाजा, माना जा रहा है कि निर्देशक ने अपनी अगली फिल्म के स्क्रिप्ट पर भी काम शुरु कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications