कृष-2 में रितिक रोशन के डबल रोल
मुंबई। कोई मिल गया और कृष के बाद अब निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन अब कृष-2 बनाने जा रहे हैं। यानी इस फिल्म का तीसरा पार्ट। खास बात यह है कि इसमें रितिक रोशन डबल रोल में दिखेंगे। हीरो और विलन दोनों की भूमिका रितिक ही निभाएंगे।
खबर है कि यह फिल्म भी अंतरिक्ष से आए जादू के कारनामों का असर दिखाएगी। वही जादू जो 'कोई मिल गया' में धरती पर आया था। उसी की वजह से कृष में रितिक रोशन के अंदर हवा से भी तेज चलने की क्षमता थी। अब देखना है कि कृष दो में ऐसी कौन सी शक्ति रितिक के पास होगी, जो दर्शकों का मन मोह लेगी।
रोशन परिवार के करीबी सूत्र के मुताबिक फिल्म में रितिक दो भूमिकाओं में होंगे, जो एक दूसरे के क्लोन होंगे। हम आपको बता दें कि रोशन परिवार में से किसी ने भी फिलहाल डबल रोल की पुष्टि नहीं की है। हां यह जरूर है कि राकेश रोशन इन दिनों यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं और जल्द ही कृष-2 की तैयारी में जुट जाएंगे।
गौरतलब है कि रितिक की पिछली फिल्म काइट्स के फ्लॉप होने की वजह से उनके पिता काफी चिंतित हैं। लिहाजा कृष-2 में वो कोई रिस्क लेना नहीं चाहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications