शाहरुख खान नहीं- अमिताभ बच्चन के सुपरहिट फिल्म की रीमेक में दिखेंगे ऋतिक रोशन?
लंबे समय से खबर चल रही है कि रोहित शेट्टी के बैनर तले फराह खान फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक बनाने वाली हैं। और इस रीमेक के लिए शाहरुख खान को अप्रोच किया जा रहा है। जाहिर है शाहरुख फैंस इससे काफी खुश थे। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख नहीं, बल्कि इस फिल्म के लिए फराह ने ऋतिक रोशन को अप्रोच किया है और ऋतिक ने भी अनऑफिशियली हामी भर दी है।
एक वेबसाइट पर आई खबर के मुताबिक, 'फराह खान ने ऋतिक रोशन के साथ ये आइडिया शेयर किया है और एक्टर ने प्रोजेक्ट के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। फराह खान ने पूरी स्क्रिप्ट पर काम कर इसे आज के समय के मुताबिक बनाया है।अमिताभ बच्चन वाले रोल को पर्दे पर निभाने के लिए ऋतिक रोशन मेकर्स की पहली पसंद हैं।'

इस फिल्म को रोहित शेट्टी प्रोड्यूस कर रहे हैं। 1982 में आई अमिताभ बच्चन- हेमा मालिनी की सुपरहिट कॉमेडी ड्रामा फिल्म सत्ते पे सत्ता काफी पॉपुलर रही थी। यह सात भाइयों की कहानी है। बता दें, यह फिल्म भी हॉलीवुड फिल्म Seven Brides for Seven Brothers की रीमेक थी। फिल्म को इसके कॉमेडी और गानों की वजह से खूब पसंद किया गया था।
वहीं, खास बात है कि इससे पहले अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अग्निपथ' के रीमेक में भी ऋतिक रोशन ने ही उनका रोल निभाया था। और अब फिर एक बार ऋतिक बिग बी का किरदार पर्दे पर उतार सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
