..................... Hrithik Roshan to clash with Akshay Kumar's Housefull 4 this Diwali? - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन, टाईगर श्राफ VS अक्षय कुमार- दिवाली पर होगी धमाकेदार टक्कर!

ऋतिक रोशन और टाईगर श्राफ स्टारर यशराज की जबरदस्त एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अपनी स्टारकास्ट की वजह से काफी सुर्खियों में है। बहरहाल, अफवाहों की मानें तो फिल्म की रिलीज डेट अब 2 अक्टूबर से आगे घिसका कर दिवाली कर दी गई है। खास बात है कि 2019 दिवाली पर अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 रिलीज होने वाली है।

लिहाजा, इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार की धमाकेदार टक्कर देखी जा सकती है। जहां एक ओर होगी ऋतिक- टाईगर की एक्शन फिल्म.. तो दूसरी तरफ होगी अक्षय की पॉपुलर कॉमेडी फिल्म। दोनों ही फिल्मों की लोकप्रियता अलग स्तर की है.. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फिल्में क्लैश होगी या दोनों में से कोई एक स्टार अपनी फिल्म की रिलीज में बदलाव लाएगा।

Hrithik Roshan

गौरतलब है कि यशराज की इस फिल्म में पहली बार ऋतिक और टाईगर एक साथ दिखने वाले हैं। वो भी धमाकेदार एक्शन अंदाज में। माना जा रहा है कि यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होगी। जाहिर है यह हाउसफुल 4 के लिए खतरा साबित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X