रितिक के पीछे पड़े हालीवुड फिल्मकार

कुछ सूत्रों के अनुसार 61वें कांस फिल्म समारोह में अपनी फिल्म काइट्स के प्रचार के सिलसिले में गए रितिक रोशन को देखकर हालीवुड फिल्मनिर्माता प्रभावित हुए बिना नही रह सके। हालीवुड फिल्मकारों को रितिक रोशन में जीसस क्राइस्ट की झलक दिखाई दी है। सुनने में आ रहा है कि हालीवुड फिल्मकार उन्हें अपनी फिल्मों में साइन करने के बारे में सोच रहे है।
यही नही हालीवुड अभिनेता व निर्देशक मेल गिब्सन की फिल्म द पैशन ऑफ क्राइस्ट में जीसस का किरदार निभाने वाले जिम कावेजेल से भी रितिक की तुलना की गई। सुनने में आ रहा है कि जीसस पर बनने वाली आगामी फिल्म में उन्हें लेने पर विचार किया जा रहा है।
कई हालीवुड फिल्मनिर्माता उनके साथ काम करने को उतावले हो रहे है। हालांकि अभी रितिक ने कुछ भी तय नही किया है। पर बालवुड इंडस्ट्री के लिए तो खुशी की बात हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications