दो महीने आगे बढ़ेगी ऋतिक रोशन की 'सुपर 30'- कंगना रनौत से नहीं होगी क्लैश?
निर्देशक विकास बहल का नाम मी टू अभियान में सामने आ चुका है, जिसके बाद ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 भी मुश्किल में पड़ गई है। पहले रिपोर्ट आई थी कि फिल्म की क्रेडिट से विकाल बहल का नाम हटा दिया जाएगा। लेकिन अब अफवाह में है कि फिल्म दो महीने के लिए आगे बढ़ सकती है। यानि की सुपर 30 जनवरी में रिलीज ना होकर मार्च में रिलीज हो सकती है।
हालांकि अभी फिल्म की रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें, सुपर 30 फैंटम फिल्म्स की अंतिम फिल्म है। लेकिन अब इतने विवाद के बीच फिल्म के आगे बढ़ने की संभावना है। यदि फिल्म आगे बढ़ती है कि कंगना रनौत की मणिकर्णिका को भी अच्छा मौका मिल जाएगा।

फिलहाल दोनों फिल्में 25 जनवरी 2019 को रिलीज हो रही है। जाहिर है बॉक्स ऑफिस पर इस क्लैश का असर जरूर दिखेगा। वहीं, यदि सुपर 30 आगे बढ़ जाती है तो कंगना की फिल्म को ज्यादा स्क्रीन और कमाने का ज्यादा समय भी मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications