DHAMAKA: इस 'ब्लॉकबस्टर' फिल्म की रीमेक में ऋतिक रोशन.. FINAL हैं!
अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शहंशाह' तो आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म को अमिताभ बच्चन का कमबैक माना गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी। बता दें, 1988 में रिलीज इस फिल्म का रीमेक बनाया जा रहा है।

अफवाहों की मानें तो इस शानदार फिल्म की रीमेक में ऋतिक रोशन को फाइनल किया जा रहा है। ऋतिक अमिताभ बच्चन वाला किरदार निभाएंगे। रिपोर्ट्स ने अनुसार, ऋतिक रोशन ने भी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्हें पसंद आई है।
[इस ब्लॉकबस्टर 'खान' ने किया ऋतिक रोशन को REPLACE.. लेकिन क्यों!]
हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर नरेश मल्होत्रा ने रीमेक को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी ऋतिक रोशन ने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अग्निपथ' के रीमेक में काम किया था। यह फिल्म हिट रही थी और ऋतिक को लोगों ने बिग बी वाले किरदार में पसंद किया था।
ऋतिक रोशन की बात करें तो फिलहाल एक्टर अपनी आने वाली फिल्म 'मोहनजोदड़ो' में व्यस्त हैं। मोहनजोदड़ो के बाद ऋतिक के पास काबिल, धूम 4 जैसी फिल्में लाइन में हैं।


Click it and Unblock the Notifications

