कृष 2 में रितिक-शौर्या का लिपलॉक
आखिरकार फिल्मकार राकेश रोशन की तलाश पूरी हो गयी, उन्हें अपनी फिल्म कृष 2 के लिए जिस हॉट और बिंदास अभिनेत्री की खोज थी, वो खोज किंगफिशर मॉडल शौर्या चौहान पर आ कर खत्म हो गयी है।
कहा जा रहा है कि फिल्म की दूसरी अभिनेत्री के साथ हीरो रितिक रोशन के काफी हॉट और लिपलॉक सींस फिल्म की कहानी में है, जिनको करने के लिए शौर्या से पहले जैकलीन फर्नाडीज जैसा कई अभिनेत्रियों ने मना कर दिया था।
वैसे फिल्म की अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह है, जिनका रोल काफी सादगी भरा है ऐसे में फिल्म में ग्लैमर और हॉट का तड़का लगाने के लिए शौर्या को साइन किया गया है। शौर्या का कहना है कि उन्हें बहुत खुशी है कि वो रितिक रोशन जैसे हीरो के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है।
हालांकि उनसे जब उनके लिपलॉक के बारे में सवाल किये तो वो टाल गयी और कहा कि अभी मैं किसी भी दृश्य के बारे में कुछ भी बता नहीं सकती हूं। आप लोग बस फिल्म का इंतजार करो।


Click it and Unblock the Notifications












