Pashmina Roshan Kartik Aaryan date night की डीटेल्स वायरल, लेकिन कार्तिक का कहना नहीं है ऋतिक की बहन से अफेयर

कल से इंटरनेट हैरान है जब से ये खबर सुर्खियां बटोर रही है कि कार्तिक आर्यन [Kartik Aaryan], ऋतिक रोशन [Hrithik Roshan] की बहन पश्मीना रोशन को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ घंटों में ही Pashmina Roshan Kartik Aaryan date night की डीटेल्स भी वायरल होने लगीं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक दिवाली पार्टी में कुछ ज़्यादा ही करीब आए और फिर वहां से साथ निकल गए।
हालांकि, कार्तिक आर्यन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कई मीडिया वेबसाइट्स को नाम ना बताने की शर्त पर ये कंफर्म किया है कि इन खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं हैं। कार्तिक आर्यन इस समय केवल अपने काम पर फोकस कर रहे हैं और वो लगातार अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिज़ी है। किसी के साथ डेट पर जाने का समय कार्तिक के पास नहीं है।
लेकिन बिना आग के धुंआ नहीं उठता है। अब कार्तिक और पश्मीना की डेटिंग की खबरें उड़ी हैं पिंकविला की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के बाद। इस रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक और पश्मीना के बीच की करीबी आजकल इतनी ज़्यादा बढ़ चुकी है कि दोनों ही अपना खाली समय एक दूसरे के साथ बिताते हैं। कार्तिक अपने खाली समय में अक्सर पश्मीना के घर होते हैं।
हालांकि, मीडिया को शक ना हो, इसलिए कार्तिक अपनी गाड़ी, तुरंत अपने घर भिजवा देते हैं। खबर ये भी है कि कार्तिक, हाल ही में अपनी नई McLaren में पश्मीना को लॉन्ग ड्राईव पर लेकर गए थे। ये गाड़ी उन्हें भूषण कुमार ने गिफ्ट की है और ये गाड़ी, भूल भुलैया 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता का ईनाम था।
बात करें पश्मीना रोशन की, तो पश्मीना, ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन की बेटी हैं। पश्मीना जल्दी ही अपना डेब्यू इश्क विश्क रिबाउंड नाम की फिल्म से करने वाली हैं। ये फिल्म शाहिद कपूर की फिल्म इश्क विश्क का रीमेक कहा जा रहा है। इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं रमेश तौरानी और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं निपुण अविनाश धर्माधिकारी।
फिल्म का पोस्टर भी रिलीज़ किया जा चुका है और पश्मीना, इस फिल्म में रोहित सर्राफ के अपोज़िट दिखाई देंगी जो The Sky is Pink और Mismatched के साथ अपनी मज़बूत पहचान बना चुके हैं। अब कार्तिक और पश्मीना की डेटिंग की खबरों में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि कर पाना मुश्किल है। लेकिन अक्सर ही बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों के बाद ऐसी अफवाहें उड़ती ज़रूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
