अक्षय कुमार के बाद, 2.0 निर्देशक के साथ अब ऋतिक रोशन करेंगे बड़ा एक्शन धमाका

अफवाहों की मानें तो 2.0 के बाद निर्देशक एस शंकर अगली फिल्म बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ करने वाले हैं। यह साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो शंकर ने ऋतिक को फिल्म की स्क्रिप्ट सुना दी है और एक्टर ने भी फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है। 2.0 की तरह यह फिल्म भी काफी बड़े स्तर पर बनाई जाएगी।

सूत्रों की मानें तो 2.0 की रिलीज के बाद से ही शंकर और ऋतिक रोशन ने इस फिल्म को लेकर चर्चा शुरू कर दी थी। शंकर लंबे समय से ऋतिक के साथ ये फिल्म करना चाह रहे हैं लेकिन एक्टर आने वाली फिल्मों में व्यस्त थे। शंकर के अनुसार ऋतिक का व्यक्तित्व और डांसिंग skills फिल्म के लिए बिल्कुल सही है।

Hrithik Roshan

कोई शक नहीं कि यदि इस फिल्म की घोषणा की जाती है तो फैंस काफी उत्साहित हो जाएंगे। यह काफी धमाकेदार होने वाला है। लेकिन फिलहाल ऋतिक दो- तीन फिल्मों में फाइनल हैं, देखना दिलचस्प होगा कि सुपर 30 के बाद, ऋतिक की दूसरी फिल्म कौन सी होगी।

कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि ऋतिक रोशन रोहित धवन की अगली फिल्म करने वाले हैं। जो कि एक बिग बजट सुपरहीरो फिल्म होगी। लेकिन ताजा अफवाहों की मानें तो ऋतिक ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है। हालांकि इस पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

फिलहाल सुपर 30 के बाद ऋतिक यशराज बैनर की फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसमें ऋतिक के साथ दिखेंगे टाईगर श्राफ और वाणी कपूर। फिल्म 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी। इसके बाद कृष 4 के तैयारी की प्लानिंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X