अमिताभ बच्चन की 'सत्ते पे सत्ता' का नहीं बनेगा रीमेक, ऋतिक, शाहरुख और अक्षय कुमार ने कर दी रिजेक्ट!
'ओम शांति ओम', 'मैं हूं न', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'तीस मार खान' जैसी फिल्मों को बनाने वाली फराह खान 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक बनाने वाली थीं। वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं लेकिन अब एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक को लेकर खबरें आ रही है कि इस फिल्म का डिब्बा बंद होने जा रहा है। ऐसा इसीलिए क्योंकि फराह खान के मन मुताबिक हीरो नहीं मिल पाया है।
'सत्ते पे सत्ता' रीमेक को लेकर अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन और शाहरुख खान जैसे कई सितारों का नाम जुड़ा लेकिन हुआ ये कि किसी एक्टर ने इस फिल्म में रुचि नहीं दिखाई और फराह खान को मायूस होना पड़ा। इस तरह की मीडिया में कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि ये फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली गई है।
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' रीमेक को लेकर फराह खान को लीड एक्टर नहीं मिल पाया। उन्होंने इसके लिए ऋतिक रोशन से संपर्क किया लेकिन नतीजा नहीं निकला।


Click it and Unblock the Notifications