ऋतिक रोशन, सलमान खान और शाहरूख खान की तस्वीर साथ में तस्वीर ने दी Spy Universe की झलक

जब से गपशप गली में ये खबर है कि आदित्य चोपड़ा, यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की प्लानिंग कर रहे हैं जिसके हीरो होंगे ऋतिक रोशन, सलमान खान और शाहरूख खान, तब से ही फैन्स लगातार इन तीन सुपरस्टार्स को एक साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। अब फैन्स को इस स्पाई यूनिवर्स की झलक मिली करण जौहर की पार्टी में।

इस पार्टी से शाहरूख खान और सलमान खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है जहां ऋतिक रोशन उनके साथ सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। बस दिक्कत ये है कि ये तस्वीर फैन्स ने बना दी है। ये तस्वीर असली नहीं है बल्कि फोटोशॉप का कमाल है। हालांकि ये ज़रूर है कि इस पार्टी में ये तीनों सुपरस्टार्स मौजूद थे।

hrithik-roshan-salman-khan-shahrukh-khan-together-for-a-pic-give-spy-universe-glimpse-truth-revealed

दरअसल, असली तस्वीर में भी तीन सुपरस्टार्स हैं बस ऋतिक रोशन नहीं हैं। असली तस्वीर रही ये जहां शाहरूख खान, सलमान खान और माधुरी दीक्षित, एक साथ फोटो लेते दिखे। उनके साथ थे माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने और शाहरूख खान की पत्नी गौरी खान। इस तस्वीर को देखकर भी फैन्स को हम तुम्हारे हैं सनम के दिनों की याद आई।

हालांकि, बस किसी एक फैन के दिमाग में एक फितूर आया और उसने झट से माधुरी दीक्षित और उनके पति को क्रॉप कर ऋतिक रोशन की तस्वीर चिपका दी।

सबा के साथ पहुंचे थे ऋतिक

सबा के साथ पहुंचे थे ऋतिक

इस पार्टी में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के साथ पहुंचे थे। ऋतिक की खास दोस्त प्रीती ज़िंटा ने दोनों के साथ एक तस्वीर भी शेयर की और इसी तस्वीर से ऋतिक रोशन को काट कर सलमान खान और शाहरूख खान वाली तस्वीर पर चिपका दिया गया।

क्या है स्पाई यूनिवर्स?

क्या है स्पाई यूनिवर्स?

हॉलीवुड में एवेंजर्स की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद इस समय बॉलीवुड में यूनिवर्स बनाने की कोशिश ज़ोर पकड़ चुकी है। और काफी समय से अफवाहें हैं कि अब आदित्य चोपड़ा यशराज फिल्म्स के साथ एक धमाकेदार SPY यूनिवर्स बनाने की कोशिश करेंगे। इस यूनिवर्स में यशराज फिल्म के तीन जासूस/ऑफिसर एक साथ आएंगे।

प्लान हो रहा है वॉर सीक्वल

प्लान हो रहा है वॉर सीक्वल

ये तीन जासूस हैं वॉर के कबीर यानि कि ऋतिक रोशन, दूसरे होंगे टाईगर के अविनाश यानि कि सलमान खान और तीसरे होंगे पठान के शाहरूख खान। अब ज़रा सोचिए जिस फिल्म में ये तीन सुपरस्टार्स एक साथ होंगे, वो फिल्म कितनी धमाकेदार होगी। इतना ही नहीं, यशराज फिल्म्स ने तय किया है कि वॉर, टाईगर और पठान, ये तीनों अलग अलग फ्रेंचाईज़ी होंगी। इसी क्रम में वॉर सीक्वल भी प्लान हो रहा है।

मिलेगी एक झलक

मिलेगी एक झलक

शाहरूख खान और सलमान खान इस यूनिवर्स की नींव रख रहे हैं अपनी अपनी अगली फिल्मों के साथ। पठान और टाईगर में दोनों ही एक्टर्स एक साथ दिखाई देंगे। पठान में सलमान खान Extended cameo कर रहे हैं और टाईगर में शाहरूख खान। यहीं से इस स्पाई यूनिवर्स की नींव रखी जाएगी।

बेहद उत्साहित हैं फैन्स

बेहद उत्साहित हैं फैन्स

बस जब से ये खबरें गपशप गली में तेज़ होना शुरू हुई हैं तब से ही फैन्स इन तीन स्टार्स को एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। यही वजह है कि उन्हें मौका मिला नहीं कि उन्होंने शाहरूख - ऋतिक और सलमान खान को एक फ्रेम में लाकर खड़ा कर दिया। हालांकि, ये स्पाई यूनिवर्स बन पाएगी या नहीं, ये कहना अभी बहुत जल्दबाज़ी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X