Hrithik Roshan Saba Azad Live in: ऋतिक रोशन - सबा आज़ाद ने खरीदा 100 करोड़ का घर, मन्नत में रहेंगे साथ

Hrithik Roshan Saba Azad Live in

Hrithik Roshan Saba Azad Live in: ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद अपने रिलेशनशिप को अब एक कदम और आगे बढ़ाने जा रहे हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल जल्दी ही लिव इन रिलेशनशिप में आने जा रहा है। इसके लिए ऋतिक रोशन ने करोड़ों की एक प्रॉपर्टी ली है जिसका नाम है मन्नत। इस बिल्डिंग के दो फ्लोर पर ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद एक साथ रहने जा रहे हैं।

ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद पिछले कई महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और शुरू में दोनों को इस रिलेशनशिप में ढेर सारे ताने सुनने पड़े। लेकिन अब धीरे धीरे फैन्स को भी उन्हें साथ देखने की आदत हो चुकी है और ऋतिक - सबा भी एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर सहज हो चुके हैं।

केवल ऋतिक की mystery girl थीं सबा

केवल ऋतिक की mystery girl थीं सबा

गौरतलब है कि जब सबा आज़ाद और ऋतिक रोशन, एक साथ पहली बार कैमरों में कैद हुए थे, उस दौरान, सबा आज़ाद केवल ऋतिक रोशन की Mystery Girl के रूप में जानी गईं। पहले तो फैन्स इसी बात से हैरान रह गए कि ऋतिक रोशन किसी को डेट कर रहे हैं। ये हैरानी तब और बढ़ गई जब पता चला कि ऋतिक रोशन एक्ट्रेस सबा आज़ाद को डेट कर रहे हैं। सबा, पहले नसीरूद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह के बेटे विवान शाह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं।

सबसे करवाया गर्लफ्रेंड का परिचय

सबसे करवाया गर्लफ्रेंड का परिचय

ऋतिक रोशन ने सबा आज़ाद के साथ अपने रिलेशनशिप पर मीडिया वाली मुहर तब लगाई जब करण जौहर की पार्टी में सबा आज़ाद, ऋतिक रोशन की Plus One बनकर आईं। इसके बाद सूत्रों ने बताया कि इस पार्टी में ऋतिक रोशन ने सबा आज़ाद को सबसे अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर ही परिचय करवाया। इस पार्टी से कई तस्वीरें वायरल हुईं जहां सबा, ऋतिक के दोस्तों के साथ भी घुलती मिलती नज़र आईं।

किया जाता है उम्र के लिए ट्रोल

किया जाता है उम्र के लिए ट्रोल

ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद को अक्सर एक दूसरे के बीच उम्र के अंतर को लेकर ट्रोल किया जाता है। जब भी उन्हें हाथों में हाथ डाले साथ में चलते कैमरों में कैद किया गया, तब तब लोगों ने उन पर भद्दी टिप्पणियां कीं। लेकिन अब ऋतिक और सबा इस ट्रोलिंग से ऊपर उठ चुके हैं। दोनों अक्सर ही एक दूसरे के लिए अपने सोशल मीडिया पर भी संदेश लिखते नज़र आ जाते हैं।

साथ में मनाया जन्मदिन

साथ में मनाया जन्मदिन

हाल ही में सबा आज़ाद ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया और ये जन्मदिन उन्होंने एकांत में केवल ऋतिक रोशन के साथ मनाया। सबा ने इस जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए। वहीं इस खास मौके पर ऋतिक रोशन ने भी सबा के लिए एक प्यारा सा लेकिन रोमांटिक नोट लिखा।

परिवार और एक्स के साथ परफेक्ट रिलेशनशिप

परिवार और एक्स के साथ परफेक्ट रिलेशनशिप

ऋतिक रोशन के परिवार में भी सबा का स्वागत हो चुका है। ऋतिक के परिवार के साथ एक फैमिली लंच पर जहां सबा भी दिखाई दीं। वहीं सबा की तस्वीरों पर ऋतिक की बहनें अक्सर कमेंट करती दिख जाती हैं। ऋतिक रोशन की एक्स वाईफ सुज़ैन खान भी सबा की तस्वीरों पर कमेंट करती दिखती हैं।

कैसे हुई मुलाकात

कैसे हुई मुलाकात

ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद की मुलाकात एक दोस्त के ज़रिए हुई। चूंकि सबा एक सिंगर भी हैं और ऋतिक को भी संगीत में काफी दिलचस्पी है, दोनों एक दूसरे के साथ संगीत से जुड़े शौक के कारण करीब आए। कुछ मुलाकातों के बाद ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद एक दूसरे को डेट करने लगे।

अब बात करें ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद ने नए आशियाने की तो ऋतिक रोशन ने जुहू - वर्सोवा लिंक पर एक नया अपार्टमेंट खरीदा है जो मन्नत नाम की एक बिल्डिंग के 15वें और 16वें फ्लोर पर है। इस अपार्टमेंट की कीमत 100 करोड़ रूपये बताई जा रही है। अपार्टमेंट में अभी काम चल रहा है और काम पूरा होते ही ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद वहां शिफ्ट हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X