OUCH: 2018 में भी शाहरूख को मिलेगी सुपरस्टार से टक्कर...निकलेगा दीवाला!

शा्हरूख खान की कुंडली पर आजकल ग्रहण लगा हुआ है। तभी तो उनकी एक और फिल्म पर क्लैश की तलवार लटक रही है और इस बार उनसे बदला लेने आ रहे हैं काबिल ऋतिक रोशन। अब 2018 में शाहरूख का क्या होगा पता नहीं।

शाहरूख खान की किस्मत में क्या लिखा है पता नहीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी कुंडली फिलहाल अच्छी नहीं दिख रही है। इस साल जहां उनकी फिल्म को अक्षय कुमार से कड़ी टक्कर मिलेगी। और शाहरूख खान Vs अक्षय कुमार में जीत किसकी होगी पता नहीं।

लेकिन 2018 में तो शाहरूख का दीवाला ही निकल आएगा क्योंकि सूत्रों की मानें तो वो ऋतिक रोशन की कृष 4 अब दिसंबर में शाहरूख की आनंद एल राय वाली फिल्म के साथ क्लैश करने को तैयार है।

hrithik-roshan-s-kkrish-4-clash-with-shahrukh-khan-s-anand-l-rai-film

अब ये क्लैश शाहरूख की फिल्म का दीवाला ज़रूर निकाल देगी। क्योंकि पहली बात तो ये कि कृष की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। और दूसरी बात ये कि ऋतिक रोशन ़ज़ख्मी शेर हैं तो जमकर वार करेंगे।

गौरतलब है कि अगर शाहरूख रईस की डेट आगे पीछे कर लेते तो ऋतिक रोशन की काबिल को बहुत ज़्यादा फायदा हो जाता लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि पहले राकेश रोशन ने कृष 4 की रिलीज़ डेट हटा ली थी जिससे शाहरूख को दिक्कत ना हो।

लेकिन अब लगता है कि रईस - काबिल क्लैश ने राकेश रोशन को ये सीख दे दी है कि यहां केवल अपना काम देखना चाहिए। वैसे भी कृष 4 बच्चों के लिहाज़ से ठंडी की छुट्टियों का परफेक्ट रिलीज़ टाइम है। अब शाहरूख का क्या होगा पता नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X