'पठान दो बार देखूंगी...' विवाद के बीच शाहरुख-दीपिका के सपोर्ट में जानें किसने कही ये बात

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' लगातार सुर्खियों में है। फिल्म का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज होते ही विवादों में आ गई है। दीपिका पादुकोण द्वारा गाने में पहनी गई ऑरेंज कलर की बिकिनी पर आपत्ति जताई है और कहा है कि इस आउटफिट से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हालांकि, अब इस विवाद के बीच शाहरुख-दीपिका को बॉलीवुड से सपोर्ट मिलता दिख रहा है।
दरअसल, फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बीच ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा खान ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का सपोर्ट किया है। सबा आजाद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे लेकर बात की है और साथ ही काफी दमदार कैप्शन भी लिखा है। सबा खान का यह पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
सबा आजाद ने कैप्शन के साथ लिखा है कि वो पठान फिल्म को दो बार देखने जाएंगी। सबा आजाद ले लिखा है- मुझे कोई अच्छा जोक बताओ..कोई नहीं है, सिनेमाघरों में दो बार पठान देखने जाऊंगी..अच्छे कारणों के लिए।' फिल्म के गाने को जिस तरह से विवाद उठा है और इसके बाद भी सबा आजाद ने शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण का समर्थन किया जिसकी यूजर्स तारीफ कर रहे हैं।
शाहरुख खान इस फिल्म के जरिए लंबे अंतराल के बाद सिनेमारों में वापसी कर रहे हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण इस फिल्म में जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। पहले से भी अधिक फिट शाहरुख खान को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि, पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर लगातार विवाद चल रहा है लेकिन, अभी रिलीज में कुछ समय बाकी है। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।


Click it and Unblock the Notifications

