'पानी' में रितिक संग क्रिस्टीन स्टीवर्ट
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड लुक वाले अभिनेता रितिक रौशन और मेक्सिकन अभिनेत्री बारबारा मोरी की काइट्स के दिलचस्प किस्सों के बारे में किसे नहीं पता। लेकिन रितिक रोशन यहीं नहीं रुकने वाले। उनकी काइट्स से भरी गयी ये उड़ान यहां रुकने नहीं वाली।
काइट्स का प्रोमो वीडियो देखें
खबर है कि रितिक हॉलीवुड का नयी फिल्म करने वाले हैं। जाहिर है कि अगर फिल्म हॉलीवुड की है तो ऐस्ट्रेस भी हॉलीवुड की होगी। तो इस बार रितिक की जोड़ी हॉलीवुड स्टार पैटिंसन की अजीज मित्र और दिलकश अभिनेत्री क्रिस्टीन स्टीवर्ट के साथ बन रही है। मशहूर फिल्म निर्माता शेखर कपूर की आने वाली फिल्म पानी के लिए ये खबरें हवा में तैर रहीं हैं। सुना जा रहा है कि शेखर कपूर इस फिल्म में रितिक के लिए क्रिस्टीन को एप्रोच कर रहे हैं। क्रिस्टीन हॉलीवुड की ताजातरीन खोज हैं। उन्होने अब तक न्यू मून और ट्विलाइट में काम किया है। इस समय वह अपनी नयी फिल्म इक्लिप्स के रिलीज का इंतजार कर रही हैं।
शेखर कपूर शायद इस फिल्म के लिए नैसर्गिक सौन्दर्य वाली अभिनेत्री की तलाश में हैं। क्रिस्टीन शेखर कपूर के खोज के दायरे में बिल्कुल फिट बैठती हैं। सुनने में आ रहा है कि क्रिस्टीन इस फिल्म के लिए हां बोल चुकी हैं। लेकिन पुख्ता तौर पर कुछ कहना अभी संभव नहीं है। शेखर कपूर इस बारे में अभी कुछ भी नहीं बता रहे शायद सारी बातें फाइनल होने पर ही वह मीडिया में इसकी सूचना देना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications