ऋतिक को नहीं बनना था 'गंदा आदमी'...रेस 3 की REJECT और सलमान IN!

ऋतिक रोशन के अंदर एक टैलेंट बखूबी है। और वो है अच्छी फिल्मों को रिजेक्ट करने का। और इस बार फिर उन्होंने अपना ये टैलेंट काम पर लगा दिया है। दरअसल, सूत्रों की मानें तो सलमान खान स्टारर रेस 3 सबसे पहले ऋतिक रोशन को ऑफर हुई थी।

लेकिन जब ऋतिक ने रेस 3 की कहानी सुनी तो उन्हें ये आदमी बड़ा गंदा लगा। और उन्हें इतना गंदा आदमी नहीं बनना था। बहरहाल, ऋतिक को याद दिला दें कि धूम 2 में वो एक चोर बने थे, वो भी बिना किसी बात के।

hrithik-roshanr-rejected-race-3-a-flawed-character

मिशन कश्मीर और फिज़ा में ऋतिक रोशन आतंकवादी बने थे। ऐसे में उन्हें रेस 3 में गंदा आदमी क्यों नहीं बनना था ये तो ऋतिक रोशन ही जानें। बहरहाल, फिलहाल अक्टूबर में रेस 3 सलमान खान के साथ शुरू हो जाएगी।

फिल्म को डायरेक्ट करेंगे रेमो डीसूज़ा। और फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं रमेश तौरानी। माना जा रहा है कि फिल्म में दो हीरोइनें हैं जिनमें से एक जैकलीन फर्नांडीज़ हैं और दूसरी के लिए प्रियंका चोपड़ा से बातचीत हो रही है।

वैसे सलमान खान और ऋतिक रोशन की आपसी ईक्वेशन काफी अजीब है। दोनों में अक्सर ही खींचातानी चलती रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X