'ट्यूबलाइट' का हाल देखकर डर गए ये सुपरस्टार.. कर दी फिल्म REJECT
अफवाहों की मानें तो ट्यूबलाइट का बॉक्स ऑफिस हाल देखकर ऋतिक रोशन ने कबीर खान की अगली फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है।
खबरें तेज़ थी कि कबीर खान की अगली फिल्म में सुपरस्टार ऋतिक रोशन फाइनल हैं। बातों बातों में कबीर खान ने भी इस पर मोहर लगा दिया था। लेकिन लगता है इस फिल्म पर अब ग्रहण लगने वाला है। जी हां, अफवाहों की मानें तो ऋतिक ने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिये हैं।
ALERT: सलमान की फिल्म में.... अक्षय कुमार के अपोजिट ये होंगी एक्ट्रेस!
कबीर खान की हालिया फिल्म ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट चुकी है। इससे पहले फैंटम भी कुछ कमाल नहीं कर पाई थी। लिहाजा, इन फिल्मों का हाल देखते हुए ऋतिक रोशन ने कबीर खान की फिल्म से पीछे हटने का मन बना लिया है।

Recommended Video

हम्म्म, मोहनजोदड़ो के बाद.. किसी तरह काबिल के साथ ऋतिक ने वापस अपना स्टारडम हासिल किया है। लिहाजा, वे अगली फिल्में काफी सोच समझकर साइन कर रहे हैं। बता दें, फिलहाल ऋतिक ने एक भी फिल्म को हां नहीं कहा है।
यहां जानें किन किन फिल्मों को आज तक ऋतिक रोशन ने किया है रिजेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications