Opps.. ऋतिक रोशन की 'मोहनजोदड़ो' को फिर लगी नजर.. शूटिंग रूकी!
[गपशप] ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' पहले ही काफी पोस्टपोंड हो चुकी है। देर होते होते अब फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज होने वाली है। बहरहाल, सूत्रों की मानें तो एक बार फिर फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। दरअसल, ऋतिक कंधे की चोट से परेशान हैं और डॉक्टर ने उन्हें एक हफ्ते आराम करने की सलाह दी है।
आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म में ऋतिक और पूजा हेगड़े मुख्य किरदार निभा रहे हैं। ऋतिक ने चोट के बावजूद फिल्म की शूटिंग जारी रखी थी। कई एक्शन सीन और स्टंट भी दिए। लेकिन अब उनकी परेशानी काफी बढ़ गई है। लिहाजा, शूटिंग को एक हफ्ते के लिए फिर पोस्टपोंड किया जा रहा है।
यहां जानिए मोहनजोदड़ो से जुड़ी बातें-
More from Filmibeat
mohenjodaro pooja hegde hrithik roshan ashutosh gowarikar आशुतोष गोवारिकर ऋतिक रोशन पूजा हेगड़े मोहनजोदड़ो


Click it and Unblock the Notifications













