..................... Hrithik Roshan | Priyanka Chopra | Krissh 3 | Wait For Long Hours | रितिक रोशन | प्रियंका चोपड़ा | कृष 3 | लंबा इंतजार - Hindi Filmibeat

कृष 3 के सेट पर रितिक कराते है प्रियंका को घंटो इंतजार

Priyanka Chopra, Hrithik Roshan
कृष 3 के सेट पर रितिक कराते है प्रियंका को घंटो इंतजार, आपको जानकर हैरत हुई ना हमें भी हुई थी जब हमने यह सुना था लेकिन यही सच है।

दरअसल इन दिनों दोनो ही सितारे अपनी आने वाली फिल्म कृष 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के अंतिम दृश्यों को फिल्माया जा रहा है। लेकिन इस समय यह समस्या हो गयी है। दरअसल फिल्म में रितिक रोशन डबल रोल में हैं।

एक रोल में वो 60-70 साल के बुजुर्ग पिता बने हैं तो दूसरे में 23-24 साल के यंग बेटे। इसलिए उन्हें डबल मेकअप लेना पड़ता है जिसमें पिता के रोल का मेकअप काफी लंबा होता है।

अंदर की खबर रखने वालों का कहना है इसके लिए रितिक रोशन को करीब 4-5 घंटे लगते हैं हालांकि इसके लिए वह काफी पहले सेट पर आने की कोशिश करते हैं लेकिन मेकअप लंबा होने के बावजूद समय काफी लंबा होता है।

इसलिए फिल्म के सेट पर मौजूद प्रियंका चोपड़ा जो कि मेकअप लेकर रितिक का इंतजार करती हैं उन्हें घंटो बैठे रहना पड़ता है। चूंकि कहानी की डिमांड है और फिल्म भी खुद रितिक के पापा राकेश रोशन ही बना रहे हैं ऐसे में वो कुछ कर भी नहीं सकती है।

फिलहाल फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है इसलिए प्रियंका का इंतजार भी अब खत्म होने ही वाला है लेकिन इतना तो तय है कि हमेशा लोगों को इंतजार कराने वाली कातिल प्रियंका को इन दिनों खुद लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X