#JustIn: चौथी बार करने जा रहे हैं ऋतिक रोशन वही धमाका!

ऋतिक रोशन की अगली फिल्म काबिल रिलीज़ हो रही है लेकिन उसके बाद ऋतिक इतना शानदार धमाका करने वाले हैं कि मज़ा ही आ जाएगा। जानिए उनकी अगली फिल्म की डीटेल्स।

ऋतिक रोशन करण मल्होत्रा की अगली फिल्म में काम करने वाले हैं। ये तो हम आपको बता ही चुके हैं। फिल्म में ऋतिक के साथ डेब्यू करने जा रही हैं सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, ये भी हमने आपको बता दिया।

फिल्म के लिए सारा खास तैयारी कर रही हैं और बाईक चलाना सीख रही हैं, ये भी हम आपको बता चुके हैं। अब सुनिए एक दम ताज़ा डीटेल! अगर सूत्रों की मानें तो ऋतिक रोशन इस फिल्म में डबल रोल निभाने वाले हैं।

hrithik-roshan-play-sikh-double-role-comedy

कहानी यहीं नहीं खत्म होती। ये पूरी तरह से पागलपन भरी कॉमेडी फिल्म होगी और ऋतिक रोशन एक रोल सिख का करेंगे। यानि कि फिल्म में काफी सारे सरदार जोक्स भी होने वाले हैं।
[17 साल बाद...सुपरहिट सीक्वल से एंट्री करेंगे ये #SuperstarSon]

फिल्म में ऋतिक का डबल रोल है और वो अपने करियर में चौथी बार डबल रोल करने जा रहे हैं। इससे पहले वो कहो ना प्यार है, कृष और कृष 3 में डबल रोल कर चुके हैं।

जहां तक रहा पगड़ी का सवाल तो ऋतिक रोशन सरदार बनकर कैसे लगते हैं ये तो देखने में काफी मज़ा आएगा ही। वैसे मिलिए बॉलीवुड के पगड़ी क्लब से जिसका ताज़ा हिस्सा ऋतिक होंगे -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X