तगड़ा Rumor: फ्लॉप लोगों की लिस्ट देख ऋतिक रोशन ने छोड़ ही दी फिल्म!
[गपशप] आखिरकार वही हुआ जिसका डर था। हाल ही में हमने आपको बताया था कि आशिकी 3 के लिए ऋतिक रोशन फाइनल हो चुके हैं लेकिन उनकी हीरोइन के लिए दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर के बीच खींचातानी है। फिर खबरें आईं कि शायद सोनम को ही ये रोल मिले।
[SHOCK: ऋतिक रोशन और करीना कपूर की हर फिल्म....डिब्बाबंद!]
फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए अमित शर्मा को अप्रोच किया गया है। अमित ने इस साल तेवर के साथ डेब्यू किया था। वैसे तो सोनम कपूर ए लिस्ट की हीरोइन हैं पर सोनम कपूर का करियर यहां देखिए..इतना खराब।
अब बताइए भला इतने सारे सुपरफ्लॉप लोगों के बीच में ऋतिक रोशन क्या कर लेंगे भला। ऐसे में ऋतिक रोशन के लिए हमें चिंता हो रही है कि वो दूसरे रणबीर कपूर ना बन जाएं। लेकिन ऋतिक रोशन ने समय रहते खुद को संभाल लिया और अब अगर खबरों की मानें तो उन्होंने आशिकी 3 से पल्ला झाड़ लिया है।
हालांकि आशिकी 2 ब्लॉकबस्टर थी लेकिन 3 का कुछ कहा नहीं जा सकता। जानिए ऋतिक रोशन कितनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को कर चुके हैं ना -


Click it and Unblock the Notifications