..................... Hrithik Roshan once said Katrina Kaif as mazdoor but he had to explain later as she took it as insult। ऋतिक रोशन ने जब कैटरीना कैफ को कह दिया था मज़दूर, बुरा मान गई थी एक्ट्रेस - Hindi Filmibeat

जब ऋतिक रोशन ने कैटरीना कैफ को कह दिया था 'मज़दूर', बुरा मान गई थी एक्ट्रेस

कैटरीना कैफ़ और ऋतिक रोशन ने साथ में बॉलीवुड को कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं। 'बैंग बैंग' और 'ज़िंदगी मिलेगी ना दोबारा' जैसी फिल्मों में दोनों अपना जादू बिखेर चुके हैं। ऑन और ऑफ कैमरा दोनों की केमिस्ट्री शानदार है। यहां तक कि दोनों के कई फैन क्लब भी हैं। दोनों ही स्टार्स बेहतरीन डांसर और मेहनती एक्टर्स हैं। खासकर कैटरीना कैफ़ को बॉलीवुड का सबसे अधिक काम के प्रति समर्पित स्टार हैं।

कैटरीना कैफ़ शाहरुख ख़ान से लेकर सलमान ख़ान, अक्षय कुमार समेत कई स्टार्स के साथ सुपर हिट फिल्में दे चुकी हैं। सभी स्टार्स भी उनके काम की तारीफ़ करते हैं। लेकिन, एक बार ऋतिक रोशन द्वारा की गई तारीफ का कैटरीना कैफ़ ने गलत मतलब निकाल लिया था.

hrithik-roshan-once-said-katrina-kaif-mazdoor-but-he-had-to-explain-later-as-she-took-it-as-insult

कैटरीना को कहा था मज़दूर

दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स के एक इवेंट में बातचीत के दौरान कैटरीना कैफ़ की तारीफ करते हुए उन्हें मज़दूर कह दिया है। हालांकि, ऋतिक रोशन का इरादा गलत नहीं था लेकिन कैट ने इसका गलत अर्थ निकाल लिया था।

सबसे मेहनती हैं कैटरीना

ऋतिक रोशन ने कहा था, 'मैं कैटरीना कैफ़ को हमेशा कहता हूं, लेकिन वो इसे बेइज्जती के तौर पर लेती है। लेकिन, उनकी तारीफ करने के पीछे मेरे इरादे अच्छे हैं। मैं कैटरीना को मज़दूर मानता हूं। मैं आज तक जितने लोगों से मिला रहूं वो सबसे मेहनती शख्स हैं।

ऋतिक रोशन ने बताया था कारण

ऋतिक रोशन ने कहा था कि कैटरीना कैफ़ खूबसूरत और हॉट लगती हैं लेकिन अंदर से वो मज़दूर है और इसका कारण है उनका मेहनती स्वभाव। ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ़ की ऑन स्क्रीन जोड़ी लोगों को पसंद आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X