ALERT: ऋतिक रोशन फैंस होंगे निराश.. अगली फिल्म का और इंतजार!
[गपशप] ऋतिक रोशन के फैंस को इस साल थोड़ा निराश होना पड़ा क्योंकि ऋतिक की एक भी फिल्म इस साल रिलीज नहीं हुई। लेकिन ऋतिक ने अगले साल अपने फैंस को सरप्राइज करने की काफी प्लानिंग कर रखी है।
अगले साल आशुतोष गोवारिकर की 'मोहनजोदड़ो' के बाद ऋतिक एक के बाद धमाकेदार फिल्में देने वाले हैं। अफवाहों में ही सही लेकिन ऋतिक का नाम कई फिल्मों से जुड़ चुका है, जिनमें से एक है यशराज फिल्म्स की 'ठग'। इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचर्या करेंगे।
MUST READ: 'मोहनजोदड़ो' से खुश नहीं है ऋतिक रोशन!
हाल ही में रिपोर्ट आई है कि 'ठग' की शूटिंग पोस्टपोंड कर दी गई है। पहले इसकी जनवरी 2016 में शुरु होने वाली थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर अप्रैल कर दिया गया है। दरअसल, ऋतिक राकेश रोशन की होम प्रोडक्शन फिल्म में काम शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता करेंगे।
ऋतिक को इस फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। वहीं, अफवाह है कि फिल्म 'ठग' में ऋतिक 'Pirates Of The Caribbean' के जॉनी डेप की तरह कुछ किरदार करने वाले हैं। इस फिल्म के लिए एक स्पेशल जहाज भी बनाया जाएगा।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों में दिख सकते हैं ऋतिक रोशन-


Click it and Unblock the Notifications

