क्रिश 4 में ऋतिक रोशन के साथ होगा वंडर वुमन कनेक्शन..मजेदार!
ऋतिक रोशन की अगली फिल्म कृष 4 में वंडर वुमन कनेक्शन भी हो सकता है। जानिए डिटेल।
ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल की जबरदस्त सफलता के बाद हर कोई यही जानना चाह रहा है कि उनकी अगली फिल्म कौन सी होगी। ऋतिक रोशन फिलहाल कबीर खान की अगली फिल्म में नजर आएंगे और साथ ही कृष 4 के बारे में भी राकेश रोशन ने कहा है कि स्क्रिप्ट पर काम खत्म होते ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।
कृष 4 राकेश रोशन और ऋतिक रोशन दोनों का बहुप्रतिक्षित प्रोजेक्ट है जिसका ऋतिक और उनके फैन्स दोनों इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कहानी को लेकर ऋतिक रोशन ने एक बेहद मजेदार सलाह दी है। दरअसल ऋतिक रोशन चाहते हैं कि डीसी के वंडर वुमन कैरेक्टर से काफी प्रभावित हैं और क्रिश 4 में भी ऐसा ही कुछ चाहते हैं।

ऐसा लगता है कि ऋतिक रोशन चाहते हैं कि उनके साथ फीमेल सुपरहीरो कैरेक्टर हो जो साथ साथ शैतानों को खत्म करने में मदद करे। माना जा रहा है कि ऋतिक रोशन की इस सलाह पर काम भी किया जा रहा है और हो सकता है कहानी इस कॉन्सेप्ट के साथ आए।
अब फिलहाल तो अगर ऐसा होगा तो ये कैरेक्टर कौन निभाएगी ये देखने वाली बात होगी। क्योंकि कंगना रनौत के बारे में हम सोच भी नहीं सकते और प्रियंका चोपड़ा ऋतिक की पत्नी की भूमिका में थीं।


Click it and Unblock the Notifications