ऋतिक रोशन के साथ फिर बनेगी इस एक्ट्रेस की जोड़ी..फिल्म सुपरहिट!
[गपशप] ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की जोड़ी बड़े पर्दे पर काफी धमाकेदार लगती है, इसमें कोई दो राय नहीं है। फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा और बैंग बैंग की सफलता के बाद तो इसकी और पुष्टि हो जाती है। बहरहाल, ऋतिक और कैटरीना के फैंस के लिए खुशखबरी है कि दोनों एक्टर्स एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं।
जी हां, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ऋतिक और कैटरीना को लेकर फिर एक फिल्म बनाना चाहते हैं। बता दें, बैंग बैंग का निर्देशन भी सिद्धार्थ ने ही किया था। खबरों की माने तो सिद्धार्थ अपनी दो फिल्मों पर काम शुरू करने वाले हैं और इन दोनों ही फिल्मों में वे ऋतिक- कैट की जोड़ी को लेना चाहते हैं।
हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इन दोनों में से एक फिल्म बैंग बैंग की सीक्वल होगी। जबकि दूसरी फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होगी। वैसे इन दोनों ही फिल्मों में ऋतिक और कैटरीना को साथ देखना काफी दिलचस्प होगा। बैंग बैंग में एक्शन सीन्स के बीच इन दोनों की कॉमिक टाइमिंग काफी अच्छी थी।
सलमान, ऋतिक और रणबीर.. जानिए तीनों में क्या है कनेक्शन!
यदि इन दोनों फिल्मों पर बात बन जाती है तो अगले साल इन फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। लिहाजा, 2016 अंत या 2017 की शुरूआत में दर्शकों को ऋतिक- कैटरीना की जोड़ी देखने को मिलेगी। हम्मम.. फिलहा, ऋतिक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहेनजो दाड़ो की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं कैटरीना फितूर और जग्गा जासूस की शूटिंग कर रही हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


