..................... Hrithik Roshan and Kareena Kapoor might reunite after 12 years - Hindi Filmibeat

DHAMAKA: 12 साल के बाद.. इस एक्ट्रेस के साथ फिर बनेगी ऋतिक की जोड़ी!

[गपशप] ऋतिक रोशन का नाम आजकल कई फिल्मों के साथ जुड़ रहा है। इनमें से एक है राकेश रोशन की होम प्रोडक्शन फिल्म, जिसके निर्देशन की बागडोर संजय गुप्ता के हाथों दी गई है। ऋतिक की इस फिल्म की शूटिंग फरवरी 2016 से शुरु हो जाएगी। ताजा अफवाहों की मानें तो इस फिल्म में ऋतिक के साथ होंगे करीना कपूर खान।

जी हां, एक समय में यह बॉलीवुड की काफी पॉपुलर जोड़ी बन चुकी थी। फिल्म 'यादें' में ऋतिक- करीना ने पहली बार साथ काम किया था। इसके बाद दोनों मुझसे दोस्ती करोगे, कभी खुशी कभी गम, मैं प्रेम की दिवानी हूं.. जैसी फिल्मों में साथ दिखे थे। हालांकि इनकी जोड़ी ने कभी हिट फिल्में नहीं दी, लेकिन फिर ये निर्देशक की पसंद थे।

MUST READ: 'मोहनजोदड़ो' से खुश नहीं है ऋतिक रोशन

याद दिला दें, ऋतिक की डेब्यू फिल्म 'कहो न प्यार है' के लिए भी करीना ही पहली पसंद थीं। लेकिन करीना बीच में ही वह फिल्म छोड़ दी थी। लिहाजा, उसके बाद राकेश रोशन ने कभी करीना के साथ काम करने की इच्छा नहीं जताई।

इस नई फिल्म की करें तो राकेश रोशन और संजय गुप्ता, दोनों ने फिल्म में करीना कपूर के होने की खबर को गलत बताया है। राकेश रोशन ने कहा कि अभी कोई भी एक्ट्रेस फाइनल है, लिहाजा कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

बहरहाल, यहां देखें करीना कपूर ने अब तक किन किन फिल्मों को किया है रिजेक्ट-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X