SURPRISE: 12 सालों बाद.. एक ही फिल्म में ऋतिक, करीना कपूर और....
[गपशप] जी हां, 12 सालों के बाद एक बार फिर ऋतिक रोशन और करीना कपूर एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हालांकि करण जौहर की ड्रीम प्रोजेक्ट 'शुद्धि' के लिए इन दोनों सितारों को फाइनल किया गया था, लेकिन बात नहीं बनी। बहरहाल, अब दोनों तनुजा चंद्रा की फिल्म में साथ दिखेंगे। बता दें, यह फिल्म एक लव-ट्रांगल होगी।
फिल्म में ऋतिक- करीना के साथ तीसरा एक्टर कौन होगा.. ये अभी फाइनल नहीं हो पाया है। उम्मीद करते हैं कि हमें कोई नई जोड़ी देखने को मिले। फिल्म एक आर्मी ऑफिसर, एक पायलट और एक औरत के बीच की कहानी है। बता दें, इस फिल्म के लिए ऋतिक से पहले शाहिद कपूर और शरमन जोशी से संपर्क किया गया था। लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया।
खैर, अब जबकि ऋतिक- करीना एक बार फिर साथ आने वाले हैं, यहां देखिए उनकी तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

