सौरव गांगुली की बायॉपिक को लेकर बड़ा खुलासा, ऋतिक रौशन और करण जौहर के फैंस को झटका !
पिछले लंबे समय से क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा था कि इस बायोपिक को फिल्ममेकर करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे और फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर ऋतिक रौशन नजर आएंगे। लेकिन इस खबर का अपेडट यह आ रहा है कि फिल्म में न ही ऋतिक रौशन लीड रोल में होंगे और न ही करण जौहर इस फिल्म के निर्माता होंगे। खैर सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक पु्ष्टि न तो पहले हुई थी और न ही अब।
लेटेस्ट रिपोर्ट्स का मानना है कि धर्मा प्रोडक्शन की किसी भी फिल्म में फिलहाल ऋतिक रोशन काम नहीं कर रहे हैं। वहीं करण जौहर ने भी ऐसी किसी बायोपिक को लेकर हामी नहीं भरी है। अब इन खबरों पर ऑफिशियल ऐलान का इंतजार है।
hrithik roshan karan johar sourav ganguly biopic satte pe satta ऋतिक रौशन करण जौहर सौरव गांगुली सत्ते पर सत्ता


Click it and Unblock the Notifications