नाम के आगे मिस्टर नहीं लगा तो खफा हो गये रितिक!

किसी के नाम के आगे मिस्टर या मिस लगाना एटिकेट्स माना जाता है। अक्सर हम इस एटिकेट को फॉलो करना भूल जाते हैं। अगर आप से भी ऐसी गलती हो जाती है तो संभल जाइए कम से कम रितिक के सामने तो भूलकर भी ये गलती न करिएगा।
सोच में पड़ गए ना आप चलिए आपको बता देते हैं कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। दरअसल ये बात है उस वक्त की जब स्टार प्लस पर 'जस्ट डांस' शो चल रहा था। वैसे तो रितिक हर एपिसोड के एडिट होने के बाद उसका फाइनल कट देख के जाते थे, पर जब कभी उनके पास वक्त नहीं होता था वो उस एपिसो़ड की एडिटेड डीवीडी अपने घर ही मंगा लेते थे।
एक एपिसोड की डीवीडी भेजते वक्त प्रोडक्शन हाउस ने गलती से उस पर सिर्फ 'रितिक रोशन' लिख कर भेज दिया। उन्होने तो सोचा भी नहीं होगा कि ये छोटी सी गलती उनके लिए कितनी बड़ी मुश्किल पैदा कर देगी। डीवीडी मिलने के तुरन्त बाद ही रितिक ने यह कहकर उसे वापस भिजवा दिया कि उस पर उनके नाम के आगे 'मिस्टर' नहीं लिखा था।
किसी तरह की मुश्किल पैदा ना हो इसलिए जस्ट डांस के प्रोडक्शन हाउस ने रितिक रौशन से मांफी मांगते हुए दोबारा से उस डीवी़डी पर 'मिस्टर रितिक रौशन' लिखकर उनके घर भिजवाया। अब जबकि जस्ट डांस-2 के लिए भी रितिक रौशन को मनाया जा रहा है तो देखिए इस बार 'मिस्टर रितिक रौशन' का क्या जवाब होता है।


Click it and Unblock the Notifications