Ouch: ऐसे बाल बाल बचते फिर रहे हैं ऋतिक रोशन...आखिर क्यों!
अगर बॉलीवुड हीरोइनें अपने लुक और मेकअप के लिए इतना ज़्यादा चिंतित रहती हैं, तो हीरो की भी यूएसपी उसका चेहरा हो सकता है। और आजकल ऋतिक रोशन लोगों से बाल बाल बचते फिर रहे हैं!
ऋतिक रोशन आजकल बाल बाल बचते फिर रहे हैं। या फिर यूं कह लीजिए कि खुद को बाल बाल बचाते फिर रहे हैं। दरअसल, ऋतिक रोशन आजकल जहां भी जा रहे हैं उनके सर पर एक बीनी है। यानि कि टोपीनुमा एक चीज़।
अब कुछ लोगों को लगा कि ये ऋतिक रोशन का लेटेस्ट फैशन स्टेटमेंट है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, ऋतिक रोशन ने हाल ही में नया हेयरकट लिया और वो अपने इस हेयरकट से खुश नहीं हैं।

अब किसी भी एक्टर के लिए उसकी फेसवैल्यू कितनी बड़ी चीज़ है ये तो आप जानते ही हैं। खासतौर से ऋतिक रोशन तो वैसे भी फीमेल फैन्स के दिल पर राज करते हैं।
बस इसीलिए ऋतिक खुद के बाल बचाते फिर रहे हैं जिससे कि कोई उनका नया हेयरकट ना देख ले।गौरतलब है कि कई बॉलीवुड एक्टर्स हैं जो खुद को फिट रखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का इस्तेमाल करते हैं। शाहरूख खान इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
['सलमान - अक्षय तक पहुंचने के लिए ऋतिक को काम करना पड़ेगा']
मेकअप के अलावा वो बोटोक्स , हेयर ट्रांसप्लांट और झुर्रियां हटाने के लिए सर्जरी करवा चुके हैं। वहीं अमिताभ बच्चन की विग भी इसलिए फेमस है। जानिए बॉलीवुड के वो एक्टर्स जिनकी प्लास्टिक सर्जरी के बाद फिर से चल पड़ा उनका करियर


Click it and Unblock the Notifications