Ssshhh: ऋतिक रोशन का ये सीक्रेट सबको पता है लेकिन उन्हें छिपाना है!
ऋतिक रोशन एक बार फिर खबरों में हैं और उनको लेकर कुछ तगड़ी अफवाहें उड़ रही हैं। अब वो एक खास इंसान के साथ सिंगापुर में छुट्टियां मना रहे हैं और सबको इस खास इंसान का नाम पता है।
ऋतिक रोशन लगातार खबरों में बने रहते हैं। वो अलग बात है कि काफी समय हो गया है कि उनके बारे में कुछ अच्छा या साफ साफ सुनने को मिला है। हालांकि इस बार कि खबर से ये तो तय है कि ऋतिक रोशन अपने जीवन में काफी खुश हैं और इस बात से सबको खुश होना चाहिए।
दरअसल, हमेशा सिक्योरिटी से घिरे रहने वाले ऋतिक रोशन आजकल अपनी सारी सिक्योरिटी हटा चुके हैं। यहां तक कि अपना ड्राईवर तक वो छोड़ चुके हैं और कारण है एक खास इंसान जिसके बारे में ऋतिक कोई खबर लीक नहीं होने देना चाहते हैं।

सूत्रों की मानें तो ऋतिक रोशन ने अपनी प्राइवेट लाइफ एकदम छिपा रखी है और इस वक्त वो किसी खास दोस्त के साथ सिंगापुर में छुट्टियां मना रहे हैं। वैसे आजकल ऋतिक रोशन की एक सुपर सीनियर एक्टर की बेटी के साथ करीबी की काफी चर्चा है।
वैसे बॉलीवुड में ऐसी कई अफवाहें हैं जो अनसुलझी पहेलियां बनकर रह गईं। सच थीं या झूठ ये किसी को नहीं पता लेकिन इनमें से कुछ ने फैन्स को चौंकाया औऱ कुछ ने उन्हें उकसाया।
पर इन दफन राज़ को परदे के पीछे ही रहने देने के लिए काफी मेहनत की गई। जानिए बॉलीवुड की वो पहेलियां जो कभी सुलझ ही नहीं पाईं!


Click it and Unblock the Notifications