'द बर्निंग ट्रेन' के रिमेक में ऋतिक रोशन होंगे लीड स्टार, लॉकडाउन के बाद होगा धमाका !
अभिनेता जीतेंद्र, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना स्टारर सुपरहिट फिल्म द बर्निंग ट्रेन के रिमेक को लेकर कहा जा रहा है कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन को कास्ट किया जा सकता है। साल 1980 की सुपरहिट फिल्म द बर्निंग ट्रेन में लीड रोल में ऋतिक रोशन हो सकते हैं। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक द बर्निंग ट्रेन का रिमेक बनना लगभग तय हो चुका है। साथ ही फिल्ममेकर वॉर फिल्म के सुपरस्टार ऋतिक रोशन को कास्ट करने का मन भी बना चुके हैं। अगर ऋतिक रोशन को कास्ट किया गया तो लाजिमी है कि मनोरंजन का तड़का खूब लगेगा।


Click it and Unblock the Notifications