ह्रितिक का हॉलीवुड में जलवा

दरअसल हिंदी के साथ- साथ अंग्रेजी में बनी काइट्स को अभी तक कभ अंतरर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में दिखाय जा चुका है औऱ इस फिल्म को काफी पसंद भी किया जा रहा है। भारत में मई में रिलीज होने वाली यह फिल्म अमेरिका तथा लैटिन अमेरिकी देशों में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म में ह्रितिक रोशन औऱ बारबारा मोरी की कैमिस्ट्री भी काफी पसंद की जा रही है।
सुनने में आया है कि कई हॉलीवुड निर्माता रोमांटिक भूमिका में काम करने के लिए ह्रितिक के पास प्रस्ताव लेकर आ रहे हैं। वैसे ह्रितिक ने फिलहाल इस बारे में कुछ कहा नहीं है लेकिन हम उम्मीद करते हैं की बॉलीवुड का ये ग्रीक गॉड हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेरे।
actor अभिनेता काइट्स फिल्म बारबरा मोरी बॉलीवुड हॉलीवुड ह्रितिक रोशन barbara mori bollywood film hollywood hrithik roshan kites


Click it and Unblock the Notifications