ऋतिक रोशन ने दिया Hint, रोहित शेट्टी की 'सत्ते पे सत्ता' रीमेक में आएंगे नजर !
कुछ दिनों से अफवाह तेज है कि रोहित शेट्टी- फराह खान की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' रीमेक के लिए ऋतिक रोशन को अप्रोच किया गया है। लेकिन ऋतिक ने इससे इंकार किया था। फिर फिल्म से शाहरुख खान का नाम जोड़ दिया गया। खैर, हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में ऋतिक ने कहा कि फिलहाल मेरे पास 3, 4 स्क्रिप्ट हैं। उनमें से एक सत्ते पे सत्ता रीमेक भी है। लेकिन मैंने अभी स्क्रिप्ट पढ़ी नहीं है। जिसके बाद ही मैं फाइनल करूंगा कि मुझे अगली कौन सी फिल्म करनी है।
वहीं, सारा अली खान के साथ आनंद एल राय की अगली फिल्म में होने से उन्होंने साफ इंकार कर दिया। ऋतिक ने कहा, नहीं, ये अफवाह है। आनंद एल राय ने फिलहाल मुझे किसी भी फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया है।

सत्ते पे सत्ता रीमेक की बात करें तो फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस रीमेक को फराह खान डाइरेक्ट करेंगी। 1982 में आई अमिताभ बच्चन- हेमा मालिनी की सुपरहिट फिल्म सत्ते पे सत्ता रोमांटिक कॉमेडी थी। यह सात भाइयों की कहानी है। मुख्य तौर पर यह फिल्म भी हॉलीवुड फिल्म Seven Brides for Seven Brothers की रीमेक थी। फिल्म को इसके कॉमेडी और गानों की वजह से खूब पसंद किया गया था।
रोहित शेट्टी लंबे समय से इस फिल्म की रीमेक बनाना चाह रहे हैं। लेकिन फिल्म की राइट्स कानूनी पचड़े में फंसी हुई थी। अब रीमेक पर काम शुरु हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी दिखेगी।


Click it and Unblock the Notifications