रितिक ने भंसाली को जन्मदिन के तोहफे में घड़ी दी

छोटे पर्दे के सबसे मंहगे सितारे रितिक
ऋतिक ने 24 फरवरी को अपनी शुभकामनाओं के साथ एक खूबसूरत कार्टियर घड़ी भंसाली के निवास पर पहुंचवाई थी। इसके बाद उन्होंने उन्हें फोन भी किया। इस साल 48 साल के हुए भंसाली ने कहा, "ऋतिक को ऐसा नहीं करना था। 'गुजारिश' के दौरान हमारे बीच काम को लेकर एक सहज रिश्ता रहा। अब जब यह फिल्म हो चुकी है और उनके साथ कोई अन्य फिल्म करने की बात नहीं चल रही है तब भी वह मेरे सम्पर्क में हैं। इस व्यवसाय में ऐसा बहुत कम होता है, यहां हर शुक्रवार को रिश्ते बदलते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications